राजस्थान और मध्य प्रदेश में हो रही बारिश के कारण चंबल नदी उफान पर है। पिनाहट में नदी के किनारे बना मंदिर का आधा हिस्सा बुधवार को डूब गया। पिछले 24 घंटे में 12 फुट तक जलस्तर बढ़ा है। वही वन विभाग घड़ियाल और शिशु मगरमच्छ को लेकर चिंतित है। रेंजर आरके शर्मा ने बताया कि निगरानी बढ़ा दी गई है। तटवर्ती ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है।
बुधवार को जलस्तर बढ़ने पर नदी किनारे के गांव रेहा, बरैंडा, क्योरी, उमरैठा पुरा, झरनापुरा, शिवलालपुरा, नंदगवां, हरलालपुरा, मुकुटपुरा, मऊ की मढ़ैया, रानीपुरा, भटपुरा, गोहरा, भगवानपुरा में हड़कंप है। जलस्तर बीहड़ के रास्ते से गांवों की ओर बढ़ रहा है।