फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन मासूमों को रौंदा, बच्ची की मौत

Fri, 19 Jul 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के एटा जनपद के अलीगंज क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक हादसा घटित हो गया। मिट्टी डाल कर निकल रहे ट्रैक्टर ने घर के बाहर खेल रहे तीन बच्चों को रौंद दिया। इससे एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


हादसे की जानकारी पर गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने मैनपुरी मार्ग पर जाम लगा दिया। मामले की जानकारी पाकर क्षेत्राधिकारी और अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई।

थाना अलीगंज क्षेत्र के चमन नगरिया निवासी राजबहादुर की सात वर्षीय बेटी रिया एवं पांच वर्षीय बेटा आयुष और सालिनी पुत्री विनोद कुमार घर के बाहर खेल रहे थे। उसी समय एक मकान में मिट्टी डालकर जा रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर दीवार तोड़ते हुए बाहर निकला।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसकी चपेट में तीनों बच्चे आ गए। ट्रैक्टर की चपेट में आने के चलते रिया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आयुष एवं शालिनी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया। 

गंभीरावस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद शालिनी को फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। इधर घटना की जानकारी पाकर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने ट्रैक्टर को घेर लिया। इसके अलावा अलीगंज मैनपुरी मार्ग पर जाम कर दिया। 

इस पर लोग उन्हें समझाने पहुंचे तो उनसे भी झड़प हो गई। सूचना मिलते ही सीओ अलीगंज अजय भदौरिया, थाना प्रभारी अलीगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें