फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Road Accident: हाईवे पर वाहन की रफ्तार का नहीं रहा अंदाजा, ऐसे आई सोमवती की मौत; देखने वाले भी कांप गए

Mon, 13 Jan 2025 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

 Agra News: सिकंदरा तिराहे पर हाईवे पार कर रही महिला को रफ्तार का अंदाजा नहीं रहा। उनके कदमों की चाल धीमी पड़ गई। इस दौरान वाहन ने उन्हें रौंद दिया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा तिराहे पर तेज रफ्तार ने सोमवती देवी की जान ले ली। शनिवार रात को सड़क पार करते समय उनको वाहन ने टक्कर मार दी। लोग वाहन को रोक पाते, तब तक चालक उसे लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


 राधा नगर, सिकंदरा निवासी निवासी सोमवती देवी (59) के पति राजकुमार की 10 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनकी तीन बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। घर खर्च चलाने के लिए सोमवती सिकंदरा स्थित जूता फैक्टरी में काम करती थीं। शनिवार सुबह करीब 9 बजे घर से काम पर गई थीं। 

परिजनों ने बताया कि फैक्टरी में काम ज्यादा होने की वजह से उन्होंने ओवरटाइम काम किया। इस कारण आने में देर हो गई। रात करीबन 9:30 बजे वह ऑटो से सिकंदरा तिराहा आईं। इसके बाद हाईवे पार कर रही थीं। तभी हादसा हुआ। पुलिस उनको एसएन इमरजेंसी लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें