फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से दो लोग घायल, हादसे के बाद रेलिंग पर लटका युवक, आरोपी चालक पकड़ा

Mon, 26 Oct 2020 08:49 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

दयालबाग के प्रकाश एंक्लेव निवासी नितिन गुप्ता फाइनेंस कर्मी है। वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार लेकर घर की तरफ जा रहा था। एमजी रोड से भगवान टॉकीज चौराहे पर आया। कार की स्पीड अधिक थी। इस कारण टर्न लेने के दौरान नियंत्रण नहीं रहा। कार की चपेट में दो लोग आ गए। 
विज्ञापन
रेलिंग में फंसा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में भगवान टॉकीज चौराहे पर रविवार रात 11:00 बजे तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर दो लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक उछल कर फ्लाईओवर के नीचे बनी रेलिंग में फंस गया। कार फुटपाथ से टकरा गई। घटना के बाद भागते चालक को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि दयालबाग के प्रकाश एंक्लेव निवासी नितिन गुप्ता फाइनेंस कर्मी है। वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार लेकर घर की तरफ जा रहा था। एमजी रोड से भगवान टॉकीज चौराहे पर आया। कार की स्पीड अधिक थी। इस कारण टर्न लेने के दौरान नियंत्रण नहीं रहा। कार की चपेट में दो लोग आ गए। 


घायलों की पहचान शीतला गली निवासी 55 वर्षीय राजकुमार और शहजादी मंडी निवासी 22 वर्षीय प्रताप सिंह के रूप में हुई। टक्कर की वजह से उछलकर प्रताप सिंह रेलिंग पर लटक गया। लोगों ने उसे किसी तरह उतारा। हादसे के बाद चालक नितिन भागने लगा। लोगों ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर परिजन पहुंच गए। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

लोडिंग टेंपो पलटा, बाइक सवार की मौत
एत्माद्दौला के शाहदरा चुंगी ओवर ब्रिज के पास रविवार रात लोडिंग टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। बरहन के नगला नक्शा का रहने वाला कश्मीर पुत्र जयवीर सिंह बाइक से फीरोजाबाद की ओर जा रहा था। सामने से आते लोडिंग टेम्पो ने उसे टक्कर मार दी।

टेम्पो कश्मीर पर पलट गया। नीचे दबे कश्मीर को राहगीरों ने निकाला। उसे अस्पताल लेकर गए। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें