फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विविः हाईस्कूल के 50 व इंटर के 100 फीसदी अंक जोड़े जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थानों और कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में प्रवेश मेरिट के आधार पर होंगे। विश्वविद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं की मेरिट बनाने का फार्मूला भी दिया गया है। हाईस्कूल के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक 50 फीसदी अंकों/ग्रेड दोनों और इंटरमीडिएट की परीक्षा के प्राप्तांक के 100 फीसदी अंकों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

परास्नातक में प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट की परीक्षा के प्राप्तांक के 50 फीसदी अंकों व स्नातक स्तर के प्राप्तांक के 100 फीसदी अंकों को जोड़ा जाना है। अधिकतम 17 अंक अतिरिक्त अंक के रूप में दिया जा सकता है। जो कि खिलाड़ियों, एनसीसी कैडेटों, स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र/पुत्री या पौत्र व पौत्री को एनएसएस के स्वयंसेवकों को दिया जाना है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि प्रत्येक कॉलेज अपनी विवरण पुस्तिका तैयार कराएगा। इसमें निर्धारित शुल्क व कॉलेज से जुड़ी जरूरी जानकारियां देनी होगी। सभी कक्षाओं के लिए एक ही पुस्तिका होगी। इसका मूल्य अधिकतम 250 रुपये रखा गया है।
. बीएससी (फिजिकल साइंस) के लिए इंटरमीडिएट गणित या समकक्ष मान्यता प्राप्त परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।
. बीएससी (लाइफ साइंस) के लिए इंटरमीडिएट बायोलॉजी ग्रुप या कृषि परीक्षा में उत्तीर्ण।
. बीएससी (कृषि) के लिए कला को छोड़कर इंटरमीडिएट के किसी भी ग्रुप की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। . बीएससी (गृह विज्ञान) में प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट कला, विज्ञान एवं वाणिज्य में से किसी ग्रुप की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

. बीए व बीकॉम के लिए इंटरमीडिएट के किसी भी ग्रुप की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें