फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam: फिरोजाबाद के 125 केंद्रों पर होगी हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा, अंतिम सूची जारी

Thu, 29 Dec 2022 10:19 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के परीक्षा केंद्रों की सूची से 16 केंद्रों को हटाया गया है, जबकि 22 नए परीक्षा केंद्र सूची में शामिल किए गए हैं। इसके बाद कुल परीक्षा केंद्रों की संख्या 125 हो गई है। 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परीक्षाएं कराने के लिए यूपी बोर्ड ने अंतिम सूची जारी कर दी है। आपत्तियों के आधार पर फिरोजाबाद जिले के 16 कॉलेजों को परीक्षा केंद्रों की सूची से बाहर कर दिया गया है। जबकि 22 नए परीक्षा केंद्रों को सूची में शामिल किया है। अब जिले में 125 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा होगी। 

विज्ञापन


यूपी बोर्ड ने 11 दिसंबर को परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की थी। जिसमें 130 आपत्तियां विभाग को मिली। जिला स्तर पर गठित कमेटी ने जब आपत्तियों का पर्यवेक्षण कराया तो कई आपत्तियां सही पाई गई। वहीं आधा दर्जन परीक्षा केंद्र ऐसे थे, जिन्होंने खुद ही अपने परीक्षा केंद्रों को व्यवस्थाओं का अभाव बताते हुए हटाने के लिए पत्र दे दिया। जिला स्तर पर गठित कमेटी ने बोर्ड द्वारा अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर जारी 119 परीक्षा केंद्रों की सूची से 16 परीक्षा केंद्रों को हटाने का फैसला लिया। वहीं 22 नए परीक्षा केंद्र सूची में शामिल किए गए हैं। इसके बाद कुल परीक्षा केंद्रों की संख्या 125 हो गई है। 

कमरे जर्जर, नहीं हैं सीसीटीवी कैमरे 

शहर के एक परीक्षा केंद्र को निगम द्वारा कक्ष जर्जर होने को लेकर नोटिस भेजा गया है। निगम द्वारा इसके परीक्षा कक्षों को जर्जर घोषित करने के बाद में कॉलेज ने परीक्षा केंद्र बनने से इनकार कर दिया। वहीं कुछ स्कूलों ने मात्र चार-पांच कक्ष होने एवं सीसीटीवी न होने पर भी परीक्षा कराने में असमर्थता व्यक्त की थी। इन्हें भी परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची से हटा दिया गया है। 

विज्ञापन

ये स्कूल बने केंद्र  

कृषक इंटर कॉलेज पचोखरा, क्षेत्रीय इंटर कॉलेज सिरसागंज, पीआरटी इंटर कॉलेज शिकोहाबाद, श्रीसाहब सिंह इंटर कॉलेज नगला सुखी, श्रीमती बीडीसीएल जीआईसी तेजपाल टूंडला, ज्ञानेश्वरी इंटर कॉलेज आसफाबाद, श्रीकृष्ण गीता इंटर कॉलेज खेरिया पटीकरा, आरडीएनएस चौहान इंटर कॉलेज नवादा, राजवती गर्ल्स इंटर कॉलेज रतीगढ़ी, श्रीदीप सिंह इंटर कॉलेज रजावली चौराहा, आरएनएस इंटर कॉलेज शाहपुर, विनोद मेमोरियल इंटर कॉलेज जोधपुर, एसएन बाबा इंटर कॉलेज सेवापुर, राधा मोहन फरसैय्या सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिरसागंज, एसआरएल इंटर कॉलेज सौरारा हरिहा, मंगलादेवी सरस्वती इंटर कॉलेज बझेरा बुजुर्ग, छोटेलाल इंटर कॉलेज इटाहरी फरिहा। 

ये स्कूल सूची से हटाए 

कस्तूरबा इंटर कॉलेज फिरोजाबाद, प्रेम कन्या हाईस्कूल सिरसागंज, आरकेकेडीजे इंटर कॉलेज जरारी मक्खनपुर, एसएसआर इंटर कॉलेज नगला खजुरिया, श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज प्रभु नगर देवखेड़ा, कारगिल अमर शहीद इंटर कॉलेज नवादा, एसजेएस इंटर कॉलेज एका, ग्याप्रसाद एम इंटर कॉलेज आरोंज, श्रीनाथू सिंह इंटर कॉलेज भामई बिल्टीगढ़, राजकीय हाईस्कूल करहरा, नगला पार, बटोलर, श्रीमती गंगा देवी इंटर कॉलेज श्याम नगर, रामदीन सूरजमुखी इंटर कॉलेज नगला हंसी, आदर्श रामस्नेही लाल इंटर कॉलेज मधुवन, रामवेदी गजराज सिंह इंटर कॉलेज उसायनी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें