वृंदावन आशा नगर कॉलोनी में युवती की जांच को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। लगातार युवक-युवती को तेज बुखार, खांसी, जुकाम और छींक आता देख परिजनों में खलबली मच गई। घर में दोनों को अकेला छोड़कर परिजन बाहर आकर खड़े हो गए। सूचना पर पहुंची बिड़ला मंदिर चौकी पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाया। दोनों की जांच के बाद साधारण बीमार बताकर दोनों को अलग-अलग घर के कमरे में 14 दिन के लिए क्वारंटीन कराया गया।
मामला मथुरा-वृंदावन मार्ग पर बंगाली कॉलोनी और आशानगर कॉलोनी का है। बंगाली कॉलोनी में काफी दिनों से 25 साल के युवक को खांसी, जुकाम और छींक आने के साथ ही बुखार आ रहा था। कुछ यही हाल आशानगर कॉलोनी की 19 साल की युवती का था। रविवार को लगातार छींक रहे युवक को देखकर परिजन घबरा गए। युवक को घर में अकेला छोड़कर बाहर आ गए।
इससे कॉलोनी में भी खलबली मच गई। सूचना पर बिड़ला मंदिर चौकी प्रभारी पहुंच गए। लोगों को समझाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम बुलाई। जांच में स्वास्थ्य विभाग ने युवक और युवती को साधारण बीमार बताया। बावजूद दोनों को अपने-अपने घरों के कमरों में 14 दिन को क्वारंटीन कराने को कहा है।