फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: जलकल के जीएम को हाईकोर्ट ने किया तलब, पानी की समस्या...इसलिए पार्षद पहुंची न्याय मांगने

Fri, 07 Mar 2025 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

जलकल के जीएम को हाईकोर्ट ने तलब किया है। पार्षद निधि सिंह की याचिका पर 11 मार्च को दोपहर दो बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से उन्हें पेश होना है।

 
विज्ञापन
court new - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानी की समस्या का निस्तारण नहीं होने पर वार्ड नंबर 8 की पार्षद ने हाईकोर्ट में जलकल विभाग के खिलाफ याचिका प्रस्तुत की थी। हाईकोर्ट ने 11 मार्च की दोपहर 2 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से जलकल विभाग के जीएम को तलब होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


पार्षद निधि सिंह का कहना है कि उन्होंने पानी की समस्या दूर करने के लिए जलकल विभाग को कई पत्र भेजे थे। विभाग ने वार्ड में नापजोख भी की। इसके दो साल बाद भी काम शुरू नहीं किया। याचिका पर हाईकोर्ट ने जलकल के जीएम से जवाब-तलब किया था। विभाग की ओर से संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। विभाग के अधिवक्ता ने कहा था कि इलाके में 23 स्थानों पर रिसाव सही कराई, दो स्थानों पर नई लाइन डाली गई। मगर इस बात का साक्ष्य नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें