फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों को दी जाएगी हेपेटाइटिस सी की दवा, एसएन मेडिकल कॉलेज में होगा मरीजों पर ट्रायल

Wed, 02 Dec 2020 09:55 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • मरीजों की बनाई जा रही रिपोर्ट
  • वायरस का दबाव खत्म करने के प्रभावों की होगी स्टडी
  • अभी पांच तरह की दवाओं से चल रहा है मरीजों का इलाज
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस के मरीजों को हेपेटाइटिस सी के इलाज में दी जाने वाली दवा भी दी जाएगी। मरीजों पर पड़ने वाले इसके प्रभाव का अध्ययन होगा। इसका 100 मरीजों पर ट्रायल 15 दिसंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन



अभी संक्रमितों को स्टैंडर्ड केयर ट्रीटमेंट के तहत विटामिन डी, सी और जिंक की टैबलेट, हेपानिन, डॉक्सीसाइक्लिन और हेपानिन दी जा रही है। जरूरत पर स्टेरॉयड और रेमडेसिविर दे रहे हैं। अब हेपेटाइटिस सी के मरीजों को दी जाने वाली सोफोसुविर-डेक्लाटिसिविर और निटाजॉक्सानाइट दवा भी दी जाएगी। ट्रायल के प्रभारी डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि 100 मरीजों पर हेपेटाइटिस सी और अभी तक चल रहे स्टैंडर्ड केयर ट्रीटमेंट के 100 मरीजों पर दवाओं के असर के प्रभाव को देखकर रिपोर्ट बनाएंगे। 10 दिसंबर से इसका ट्रायल शुरू कर देंगे।


प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि एलोपैथी और आयुर्वेद दवा का ट्रायल भी होगा, लेकिन यह अभी शुरू नहीं हो पाया है। हेपेटाइटिस सी की दवा का ट्रायल इसी महीने होगा।
विज्ञापन



आयुर्वेद की दवाई का भी देखा जाएगा असर 
एलोपैथी के साथ मरीजों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेद दवा का भी ट्रायल होगा। इसमें हर्बल की डबल डोज को एक टैबलेट के रूप में दिया जाएगा। इसमें आयुर्वेद चिकित्सक को भी शामिल किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट करने वाले वक्ष एवं क्षय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि इसकी अनुमति डॉयरेक्टर ऑफ ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया से अनुमति ली जाएगी। इसमें देखा जाएगा कि मरीज की रिपोर्ट कितने दिन में निगेटिव आ रही है। सांस लेेने में परेशानी में कितना आराम मिला और मरीज में रोग प्रतिरोधक क्षमता कितनी विकसित हुई, इसका परीक्षण करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें