आगरा। अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हेमलता काला अब उत्तराखंड की सीनियर टीम को वनडे की चुनौती के लिए तैयार कर रही हैं। बीसीसीआई की सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी का आयोजन 19 दिसंबर से होगा। उत्तराखंड की टीम एलीट वर्ग में शामिल है। उसका पहला मुकाबला 19 दिसंबर को राजस्थान के खिलाफ भुवनेश्वर में निर्धारित है। हेमलता काला का क्रिकेट सफर आगरा के लिए खास उपलब्धि वाला रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय चयनकर्ता की जिम्मेदारी भी संभाली।