फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भारत बनाम नेपाल 400 मीटर दौड़ में हेमंत ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरौली अहीर। गांव मेहरा नाहरगंज के युवा हेमंत वर्मा निषाद ने भारत और नेपाल के बीच आयोजित 400 मीटर अंडर-18 दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हेमंत की इस शानदार उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। मंगलवार को भाजपा नेताओं ने हेमंत वर्मा के निवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाह, मंडल अध्यक्ष विजय सिंह लोधी, अर्जुन सिंह, सत्येंद्र सिंह, पुष्पेंद्र निषाद, हेमंत के परिवारीजन और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें