फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार मथुरा में रक्षाबंधन मनाएंगी हेमा मालिनी, ट्वीट कर दी जानकारी

Fri, 04 Aug 2017 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
हेमा मालिनी
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री और मथुरा की सांसद ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी इस बार रक्षाबंधन अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा में ही मनाएंगी। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है। फिलहाल वे संसद सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच गई हैं। 
विज्ञापन


इस बार यह पहला मौका होगा जब सांसद बनने के बाद हेमा मालिनी रक्षाबंधन पर अपने संसदीय क्षेत्र में होंगी। कुछ ही देर पहले किए गए अपने ट्वीट में हेमा ने कहा कि फिलहाल वे संसद सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली में हैं। इसके बाद वे मथुरा पहुंचेंगी। 

ट्वीट में ही हेमा ने बताया कि इस बार उनका रक्षाबंधन मथुरा में मौजूद उन सभी भाइयों के साथ होगा जिन्हें वे राखी बांधती हैं। बता दें कि मथुरा की सांसद हेमा मालिनी बीते माह लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के साथ रूस के दौरे पर गई थीं। इसके बाद वे पहली बार मथुरा आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देखें हेमा का ट्वीट

In Delhi for Parliament & then onward to Mathura! This time my Raksha Bandhan will be with all my Rakhi brothers there pic.twitter.com/aMXYmMY9JH— Hema Malini (@dreamgirlhema) August 4, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें