फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमामालिनी से नाराज हुए कार्यकर्ता, प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम से बनाई दूरी

Sun, 13 Oct 2019 11:53 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान से गांधी जी के सपनों को साकार करने के कार्यक्रम में शनिवार को गांधी पार्क कोसीकलां पहुंची सांसद हेमा मालिनी ने कार्यकर्ताओं से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन


वह महज 35 मिनट में कार्यक्रम निपटा कर चलीं गईं। कार्यकर्ताओं में इसकी नाराजगी नजर आई। इसी के चलते ज्यादातर कार्यकर्ता कार्यक्रम से दूरी बनाए रहे।  

सांसद हेमा मालिनी का काफिला शनिवार को 12:05 बजे गांधी पार्क पहुंचा, जहां उन्होंने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पदयात्रा की शुरुआत की। सांसद के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भीड़ कम दर्शकों की भीड़ अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद को देखने के लिए लोग सड़कों पर जमा रहे। लेकिन कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम से गायब होना लोगों में चर्चा का विषय बन गया। कई जगह बाजार में कार्यकर्ताओं ने सांसद हेमा का स्वागत करना भी चाहा, लेकिन अधिकतर का प्रयास विफल रहे ।

सांसद वहां से निकल गईं और बलदेवगंज पर पहुंचकर वह गाड़ी में बैठ कर चली गईं। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में गहरी नाराजगी है। उनका कहना हर बार कार्यकर्ताओं का अपमान होता है।

तो फिर वह कार्यक्रम में जाकर क्या करें। हालांकि भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण सेठ ने इस प्रकार की किसी भी कार्यकर्ताओं की नाराजगी से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें