बांकेबिहारी की शरण में पहुंचीं सांसद हेमामालिनी
- फोटो : अमर उजाला
सांसद हेमामालिनी पुन: लोकसभा चुनाव में जीतने के बाद शुक्रवार को ठाकुर बांकेबिहारी की शरण में आईं। उन्होंने प्रभुदर्शन करने के साथ पूजा अर्चना की। वहीं, ओमैक्स सिटी स्थित उनके निवास पर बधाई देने वालों का दूसरे दिन भी तांता लगा रहा।
शुक्रवार शाम सांसद हेमामालिनी ने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। मंदिर के सेवायत केडी गोस्वामी ने भगवान के समक्ष दीपक जलाकर पूजन कराया और प्रसादी पटुका, माला और भोग प्रसाद दिया। इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं में सांसद हेमामालिनी के साथ फोटो और सेल्फी लेने की होड़ लग गई।
उधर, सांसद के ओमैक्स सिटी स्थित घर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों का जीत की बधाई देने के लिए तांता लगा रहा। दिनभर लोग बुके, पुष्प मालाएं और मिठाई लेकर उनको बधाई देने पहुंचे। सांसद ने भी कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों के बीच जाकर उनका आभार व्यक्त किया।
स्वागत करने वालों में नगर अध्यक्ष राजेश पंडित, नवीन चौधरी, राहुल अधिकारी, मोहन शर्मा, मनीष शर्मा, हरिवल्लभ सिंह, जुगलकिशोर शर्मा, हेमंत भारती, जय शर्मा, बॉबी वर्मा, रमेश शर्मा, वैभव अग्रवाल आदि उपस्थित थे।