फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं सेहत के सिपाही, इन्हें किया गया सेल्यूट

विज्ञापन
स्टाफ नर्स चांदनी। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक और अन्य स्टाफ सेहत के सिपाही बनकर देशवासियों की सेवा में जुटे हैं। अपनों से दूर रहकर वह उन्हें सांत्वना देकर लोगों को उपचार दे रहे हैं। इन्हें प्रधानमंत्री ने भी सेल्यूट किया है। कोरोना वायरस से जहां अन्य लोगों को घरों से न निकलने की सलाह दी गई है। ऐसे में भी ये जनता की सेवा में अपना पूरा सहयोग देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

घर से आते हैं फोन दे देते हैं सांत्वना
कोरोना एक बड़ी समस्या है। जनता को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए हमें अपनी जिम्मेदारी निभानी है। घर से हर रोज फोन आते हैं कि अपना ख्याल रखाना। घर वालों को सांत्वना देते हैं कि समय मिलेगा तब आएंगे। विभाग ने दो अप्रैल तक की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। इसका कोई मलाल नहीं है। कोरोना वायरस से देश को निजात मिल जाए यही सबसे बड़ी सफलता है। अपना कर्तव्य निभाने से किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे। इमरजेंसी सेवा में जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी तरह से निभाएंगे।
डॉ. पीके दुबे, जिला अस्पताल
बच्चा है बीमार, पर जिम्मेदारी जरूरी
घर से फोन आते हैं कि बच्चे की तबियत ठीक नहीं है। घर वालों को राय दी गई है कि नजदीकी डॉक्टर से उपचार कराओ हमारे सामने भी किसी के बच्चे हैं हम उनका उपचार कर रहे हैं। घर वालों को उचित दवा की राय दी गई है। संबंधित डॉक्टर से भी समय-समय पर बात कर ली जाती है। देश सेवा से बड़ा कोई दूसरा काम नहीं है। देश महामारी से जूझ रहा है ऐसे में हम छुट्टी पर चले जाएं यह अच्छा नहीं है। देश हित के लिए हर स्थिति में काम करने के लिए तैयार हैं। इमरजेंसी में जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे निभा रहे हैं।
विज्ञापन

मोहम्मद अलसम फार्मासिस्ट
देश सेवा में देंगे सहयोग
पिछले कई दिनों से लगातार ड्यूटी करनी पड़ रही है। देश परेशानी में है ऐसे में यदि मुझे थोड़ी बहुत दिक्कत हो रही है तो इसका कोई मतलब नहीं है। देश सेवा के लिए ही यह नौकरी की है। देश की जनता के हित में जो भी सहयोग देना पड़ेगा दिया जाएगा। जनता की सेवा के लिए हर समय तैयार हैं। घर से फोन आता है कि अपना ख्याल रखना। घर वालों से कहते हैं कि हम लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। जनता की सेवा के लिए घर न पहुंचने का कोई मलाल नहीं है।
चांदनी स्टाफ नर्स
स्वास्थ्य विभाग पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी
होली पर भी छुट्टी नहीं मिली थी। अब छुट्टियां निरस्त हैं। देश संकट से जूझ रहा है ऐसे में हमें भी अपनी जिम्मेदारी निभानी है। स्वास्थ्य विभाग की देश हित में सबसे बड़ी जिम्मेदारी। इसे निभाने में किसी प्रकार का कोई भय नहीं है। पूरी सुरक्षा के साथ इमरजेंसी में आने वाले लोगों की सेवा की जा रही है। देश को कोरोना से मुक्ति मिले यह प्राथमिकता है। घरवालों के फोन आते हैं तो बता दिया जाता है कि यहां किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। कुछ दिन के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी तब घर आऊंगा।
विज्ञापन

विनोद कुमार, ओटी टेक्रीशियन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें