फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्थानीय होटल में हेल्पर रहा है धमकी देने का आरोपी

Thu, 30 May 2024 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मुंबई के ताज होटल और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक आरोपी कासगंज के होटल में दो-तीन माह काम कर चुका है। हालांकि उसके नशेबाजी करने और काम ठीक से नहीं करने के चलते उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।पुलिस द्वारा मुंबई के कंट्रोल रूम में व्हाट्सएप मैसेज के भेजकर मुंबई के ताज होटल और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में हाथरस के सिकंदराराऊ निवासी रत्नेश पुत्र वीरपाल को भी गिरफ्तार किया है। रत्नेश कासगंज शहर के सोरों गेट पर एक होटल में किचन हेल्पर के रूप में दो तीन माह काम कर चुका है। हालांकि उसकी शराब पीने की आदत और काम को सही से न करने के चलते होटल मालिक ने उसे 8-9 माह पूर्व काम से निकाल दिया था। होटल कारोबारी ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था और काम ठीक से नहीं करता था। ऐसी स्थिति में उसे करीब आठ-नौ माह पूर्व निकाल दिया था। उसका चाल-चलन ठीक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें