फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कॉलेजों में संचारी रोगों से बचाव को स्थापित होगी हेल्पडेस्क

Sun, 02 Jul 2023 01:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए कॉलेजों में हेल्प डेस्क की स्थापना होगी। शासन के निर्देश पर शिक्षाधिकारियों ने सभी 494 स्कूलों में हेल्प डेस्क की स्थापना के निर्देश दिए हैं। हेल्प डेस्क में शामिल स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं स्कूल आने वाले छात्राओं और अभिभावकों को बीमारियों से बचाव के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से शिक्षा विभाग को भी जोड़ा गया है। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन कॉलेजों में हेल्प डेस्क की स्थापना के निर्देश दिए हैं। सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल ने कहा कि सभी प्रधानाचार्य अपने कॉलेजों में मुख्य गेट के पास ही हेल्प डेस्क की स्थापना करें। हेल्प डेस्क से विद्यालय के स्वयंसेवी छात्राओं को बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपें।

उन्होंने कहा कि जिन कॉलेजों में स्वयंसेवी नहीं हैं वहां प्रधानाचार्य कॉलेजों के कुछ छात्रों को यह जिम्मेदारी दें। हेल्प डेस्क प्रभारी के रूप में एक शिक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। हर हाल में स्कूल आने वाले अभिभावकों और बच्चों को बीमारियों से बचाव की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन


-

स्वयं सेवी निकालें जागरुकता रैली

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, एनसीसी आदि संचालित होने वाले कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वयंसेवियों से अपने विद्यालय के निकटवर्ती गांवों में संचारी रोग नियंत्रण के लिए जागरुकता रैलियां निकलवाएं। इससे कि लोग बीमारियों के प्रति सजग रह सकें। छात्र-छात्राओं को प्रार्थना सभा में भी प्रतिदिन बीमारियों से बचाव की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें