आगरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा फरवरी माह में शुरू होने जा रही है। बोर्ड परीक्षा का तनाव विद्यार्थियों पर हावी हो जाता है। इसी तनाव को दूर करने के लिए मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र पर हेल्प डेस्क शुरू की गई है।
पहली बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अंक कम आने या पेपर खराब होने का डर होता है। इस वजह से पढ़ाई में मन नहीं लगता है। इसी समस्या का समाधान हेल्प डेस्क के माध्यम से किया जाएगा। मनोविज्ञान केंद्र के प्रभारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि विद्यार्थियों के फोन आ राहे हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में कम अंक आने का तनाव महसूस कर रहे हैं। इस जानकारी को रजिस्टर में नोट किया जा रहा है। विद्यार्थियों की कमियों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं, जिनके कारण तनाव में हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी और अभिभावक मोबाइल नंबर 9528528175 और 9897008880 पर संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा छात्रों के लिए टोल फ्री नंबर 18001805311 भी उपलब्ध कराया गया है, जिस पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक काउंसिलिंग की सुविधा मिलेगी।