जिला अस्पताल स्थित केंद्र पर कोरोना टीका लगवाती एक वृद्धा।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में हर रोज इजाफा हो रहा है। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए शासन ने एक बार फिर कोरोना गाइडलाइन जारी की है। वहीं सात अप्रैल को प्रमुख सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने सरकारी कार्यालयों में कोविड हेल्पडेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके अफसरों ने निर्देशों पर अमल नहीं किया।
सरकारी दफ्तरों में कोविड हेल्पडेस्क की स्थापना नहीं हुई है। कई दफ्तरों में सैनिटाइजर मशीनें तक नहीं हैं। जहां लगी हैं, वहां मशीनों में सैनिटाइजर नहीं हैं। कुल मिलाकर यह लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है।