फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डंपर की टक्कर से हेलमेट हुआ चूर, बाइक सवार की मौत

Fri, 29 Dec 2023 09:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बाइक सवार युवक को डंपर ने कुचल दिया। वो हेलमेट लगाए हुआ था, लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट भी टूट कर बिखर गया। 

 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के किरावली मार्ग स्थित गांव रायभा में बृहस्पतिवार सुबह डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक का हेलमेट चूर हो गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


धनोली रोड, अछनेरा निवासी मनीष (26) बाइक से सुबह 9:30 बजे शहर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि किरावली की तरफ से आए डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। मनीष की मौत हो गई। घटना इतनी भीषण थी कि हेलमेट भी टूट गया।


जिलाधिकारी ने रायभा पुल से लेकर किरावली तिराहे तक अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। तहसील की टीम ने रायभा में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। दुकानों के आगे सामान रखने पर सख्त कार्रवाई की थी। मगर, इसका असर चंद दिन ही रहा। दुकानों के आगे फिर से अतिक्रमण कर लिया गया। दक्षिणी बाईपास से टोल को बचाने के चक्कर में भारी वाहन प्रत्येक दिन रायभा होते हुए निकलते हैं। इसकी वजह से हादसे हो रहे हैं। कई बार जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें