फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत पर जा रहे पशु व्यापारी की गोली मारकर हत्या

Fri, 29 Dec 2023 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव नोरंगाबाद निवासी एक पशु व्यापारी की बृहस्पतिवार की रात की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर तमंचा घटनास्थल।पर फेंक कर भाग गए। सूचना पर सीओ भोगांव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नोरंगाबाद निवासी अशोक कुमार यादव (46) पशुओं की खरीद फरोख्त करते थे। बृहस्पतिवार को दो भैंस खरीद कर लाए थे। देर शाम गांव स्थित शराब के ठेका पर बाइक से पहुंचे और वहां से खाली बोतल लेने के बाद शौच के लिए खेत पर जा रहा था। तभी रास्ते में किसी ने गोली चला दी। गोली अशोक की गर्दन में लगी और मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे देखा कि वहां पशु व्यापारी का लहूलुहान शव पड़ा था। गोली मारने वाले तमंचा भी वहीं फेंक कर भाग गए थे। हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। अभी तक परिजन की ओर से किसी पर भी हत्या की आशंका व्यक्त नहीं की गई है। सीओ का कहना है कि जांच की जा रही है।जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें