फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हेलो... मैं योनो एसबीआई हेडक्वार्टर से बोल रहा हूं...

Fri, 10 Oct 2025 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र में सेवानिवृत्त शिक्षक को साइबर ठगों एसबीआई अधिकारी बनकर फोन किया और खाते से 3 लाख रुपये उड़ा दिए। मामले में उनके पुत्र ने अज्ञात के खिलाफ साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दुर्गा कालोनी निवासी पुरुषोत्तम चंद्र माथुर ने बताया कि उसके पिता कल्लू सिंह माथुर सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। 30 जुलाई की दोपहर 1.30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने खुद को योनो एसबीआई हेडक्वार्टर में अधिकारी बताते हुए पिता को फोन किया। योनो एप बंद करने की बात कहकर उन्हें धमकाया। बंद न करने पर उनके खाते से 1132 रुपये काटने की बात कही।
खाता हमेशा के लिए बंद होने का डर दिखाया। खाते में जमा राशि और जन्मतिथि बताने पर वह उसके जाल में फंस गए। आरोपी ने योनो एसबीआई का लिंक भेजकर उसे डाउनलोड करवा दिया। उसके बाद उनके खाते से 3 लाख रुपये उड़ा दिए। खाते से रुपये कटने की जानकारी का मैसेज आने पर उन्हें ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद एसबीआई केयर पर कॉल करके अपना बचत खाता बंद करवा दिया।
विज्ञापन

मामले में पुरुषोत्तम चंद्र माथुर ने साइबर थाने में पुलिस को तहरीर दी। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक रामकेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें