फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर पुल: शुक्रवार से चल सकते हैं भारी वाहन

Thu, 18 Feb 2016 12:58 AM IST
अागरा ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षतिग्रस्त जवाहर पुल की मरम्मत का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के विशेषज्ञों ने पुल के तीनों हिस्सों को मजबूती देने के लिए नौ रोलर बियरिंग लगाने का काम पूरा कर दिया। अब इन्हें सेट करने का काम चल रहा है। पुल की दरारों को भरा जा चुका है। शुक्रवार से पुल को भारी वाहनों के आवागमन के लिए खोला जा सकता है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक एसबी सिंह ने बताया कि हमारी कोशिश है कि पुल को शुक्रवार तक भारी वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाए। लेकिन कुछ कार्य अभी बाकी है।
विज्ञापन

पुल से चोरी हुई बैटरी
जवाहर पुल पर निचले हिस्से के साथ ही ऊपरी हिस्से पर भी मरम्मत का कार्य चल रहा है। जनरेटरों की मदद से बियरिंग फिट करने का काम किया गया। मंगलवार की रात को पुल के ऊपर रखे जनरेटर से चोरों ने बैटरी साफ कर दी। सुबह टीम के सदस्यों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। बैटरी चोरी होने के कारण बुधवार को कार्य गति नहीं पकड़ सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें