फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: स्कूल छुट्टी के बाद जाम से हाल बेहाल, सुल्तानगंज पुलिया पर 2 KM लंबी लाइन, आधे घंटे में तय हुआ रास्ता

Tue, 24 Mar 2026 09:44 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

स्कूलों की छुट्टी के बाद सुल्तानगंज पुलिया और एमजी रोड पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। करीब 2 किमी का सफर तय करने में आधा घंटा लग गया और डेढ़ घंटे तक शहर जाम से जूझता रहा।
 
विज्ञापन
सुल्तानगंज पुलिया पर जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सोमवार को स्कूलों की छुट्टी के बाद सुल्तानगंज की पुलिया पर वाहनों के दबाव के कारण लंबा जाम लग गया। दरगाह अबुलउलाह कट से आगे तक वाहनों की कतारें लग गईं। राहगीरों को दो किमी. की दूरी तय करने में आधा घंटे से अधिक का समय लग गया। यातायात पुलिस को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


दिल्ली हाईवे के सर्विस रोड पर मेट्रो की बैरिकेडिंग के चलते सड़क सकरी हो गई है। इस वजह से यहां से वाहन निकालना कठिन हो गया है। सोमवार को स्कूलों की छुट्टी के बाद कमला नगर, विजय नगर रोड,भगवान टॉकीज और वाटरवर्क्स चौराहे की ओर से ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। चारों ओर से आ रहे वाहन सुल्तानगंज की पुलिया पर आकर फंस गए। फ्लाईओवर के नीचे से लेकर हर ओर वाहनों की कतारें लग गईं।

सर्विस रोड पर अबुलउलाह दरगाह और श्री टॉकीज के पास तक वाहनों की लाइन पहुंच गई। हॉर्न के शोर और धुएं से दोपहिया वाहन चालकाें और स्कूली बच्चों का दम फूलने लगा। दो किमी. से कम की दूरी तय करने में लोगों को आधा घंटा तक लग गया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम के हालात रहे। इसका असर हाईवे के रामबाग और वाटरवर्क्स चौराहे पर भी देखने को मिला। दोपहर में भगवान टॉकीज चौराहे पर ऑटो, ई-रिक्शा और अवैध रूप से बसें खड़ी होने के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


एमजी रोड पर रेंगकर निकला ट्रैफिक
एमजी रोड पर साईं की तकिया से कलेक्ट्रेट चौराहे तक दिनभर वाहन रेंगते रहे। दोपहर 12:30 बजे से स्कूलों की छुट्टी होने के बाद हरीपर्वत और सेंट जोंस चौराहे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे मदिया कटरा, दिल्ली गेट, आरबीएस चौराहे और खंदारी हनुमान मंदिर चौराहे पर भी वाहन काफी धीमी गति से निकले। जाम में फंसकर राहगीर व्यवस्थाओं को कोसते नजर आए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें