फतेहपुर सीकरी। कस्बे के चूड़ी बाजार में शनिवार देर रात मामूली विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है। अल्ताफ और शरीफ पक्ष के लोगों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और बाद में पथराव होने लगा। पथराव से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्रथम पक्ष अल्ताफ की तहरीर पर अरवाज उर्फ पम्मी, जमील, आमीन और सलमान के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दूसरे पक्ष के बाबू तथा यूसुफ पुत्र जहांगीर को शांति भंग में पाबंद करते हुए न्यायालय में पेश किया।