मैनपुरी/करहल/बरनाहल। करहल और बरनाहल क्षेत्र में शनिवार शाम को एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे कई जगह जलभराव की स्थिति हो गई। गालियों में पानी भर गया। वहीं शहर में दस मिनट बूंदाबांदी हुई।
आसपास के जिलों में तेज बारिश हो रही है लेकिन मैनपुरी के किसान मायूस हैं। शनिवार शाम करीब चार बजे करहल, बरनाहल और कुर्रा क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण बरनाहल कस्बे में जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। करहल कस्बे में भी पानी सड़कों और गलियों में भर गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में दोपहर के समय शहर में सिर्फ दस मिनट तक बूंदाबांदी हुई। जिलेभर में बदल छाए रहे।