गंजडुंडवारा। क्षेत्र के ग्राम राम छितौना की पुलिया पर शुक्रवार की रात सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ग्राम रामछितौनी की पुलिया के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी हुई थी। उसी के पीछे वीरपाल, नरेंद्र कुमार, मनवीर निवासी रायों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर अन्य लोग एकत्रित हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां वीरपाल की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक मौके से भाग गया। कोतवाली प्रभारी अनूप भारती ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।