फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पहले आगरा-मथुरा में बारिश, भीगते हुए पहुंचे मतदान कर्मी

Wed, 09 Feb 2022 09:57 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा / मथुरा

सार

आगरा जिले में पहली बार पांच जगह से पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही हैं। जिले में 3911 बूथों पर 25 हजार कार्मिक मतदान कराएंगे। मथुरा में कृषि उत्पादन मंडी से  2450 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। 
विज्ञापन
भींगते हुए पहुंचे मतदान कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा और मथुरा में बुधवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के पहले मौसम का मिजाज बिगड़ गया। सुबह नौ बजे से बारिश शुरू हो गई। दोनों जिले के 14 विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार को मतदान है। मंगलवार शाम को चुनाव प्रचार खत्म हो गया। आज पोलिंग पार्टियों को निर्धारित स्थलों से मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम, वीवी पैट व अन्य निर्वाचन सामग्री लेकर रवाना होना है। बारिश के कारण सुबह 10 बजे तक बहुत कम संख्या में मतदान कार्मिक भींगते हुए पहुंचे। 

विज्ञापन


आगरा के पांच विधानसभा क्षेत्रों उत्तर, दक्षिण, छावनी, ग्रामीण एवं एत्मादपुर के लिए आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर शाहदरा स्थित मंडी समिति परिसर को पोलिंग पार्टी का रवानगी स्थल बनाया है। यहां से करीब 10 हजार कार्मिकों की रवानगी हो रही है। पीठासीन व मतदान अधिकारी, कर्मचारियों के लिए क्षेत्रवार डी-कोडिंग सेंटर, टेबल व स्ट्रांग रूम बने हैं। पोलिंग पार्टियों के लिए एक हजार से अधिक छोटे व बड़े वाहनों की व्यवस्था की गई है। 

देहात के लिए यहां से रवानगी

फतेहाबाद, खेरागढ़, फतेहपुर सीकरी में बने मंडी समिति स्थलों से उन विधानसभा क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, जबकि बाह क्षेत्र के लिए भदरौली स्थित एमआर महाविद्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही हैं। एडीएम प्रशासन अजय कुमार सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न होगा। मतदान के बाद रवानगी स्थलों पर बने स्ट्रांग रूम में ही सील ईवीएम मशीन रखीं जाएंगी।

विज्ञापन

मथुरा में 2450 पोलिंग पार्टियां बनाई गईं 

मथुरा जिले में 1104 मतदान केंद्र और 2225 बूथ बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों के लिए 2450 पोलिंग पार्टियों बनाई गई हैं। इन सभी पोलिंग पार्टियों में नौ हजार से अधिक मतदान कार्मिक है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी हाईवे स्थित कृषि उत्पादन मंडी में की गई है। यहां से ईवीएम, वीवी पैट व अन्य निर्वाचन सामग्री लेकर पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों पर भेजने के लिए कई वाहनों को अधिग्रहीत किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें