फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बाद अब धूल भरी आंधी का होगा 'प्रहार', मौसम विभाग ने जताए आसार

Wed, 05 Jun 2019 11:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
weather - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अभी तक लू के थपेड़े ही परेशान कर रहे थे, लेकिन आगरा में 43 डिग्री तापमान के साथ आर्द्रता का स्तर भी बढ़ गया। अधिकतम तापमान दो डिग्री तक बढ़ा तो उमस 53 प्रतिशत पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


उमस ज्यादा होने से सुबह से लेकर रात तक लोग पसीने से नहाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार और गुरुवार शाम तक आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में धूल भरी आंधी आ सकती है। 

विगत दिनों आगरा प्रदेश के गर्म शहरों की सूची में तीसरे स्थान पर रहा। झांसी पहले नंबर पर और बांदा दूसरा गर्म शहर रहा। सोमवार के मुकाबले ताजनगरी में अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ गया तो न्यूनतम तापमान दो डिग्री नीचे रहा। फिर भी सामान्य से यह दो डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

weather - फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक आज और कल शाम तक धूल भरी तेज आंधी आ सकती है। शाम को बादलों की लुकाछिपी के आसार हैं। आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान में कुछ राहत के आसार बन रहे हैं।
 
शहर   अधिकतम  न्यूनतम
झांसी 45.7   30.5
बांदा  45.2  27.6
आगरा 43 29.4
प्रयागराज 42.8 29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें