फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी का बढ़ता कहर: गर्म तासीर वाला खाना न दें, ठंडे स्थान पर रखें; पालतू जानवरों को लू से बचाने के आसान तरीके

Fri, 22 May 2026 12:09 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बढ़ती गर्मी और लू के कारण पालतू कुत्तों की सेहत पर असर पड़ रहा है, जिससे डॉग लवर्स उनकी देखभाल को लेकर अधिक सतर्क हो गए हैं। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि कुत्तों को धूप से बचाकर, ठंडा पानी और संतुलित आहार देकर उनकी सेहत का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
पालतू कुत्ते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी और लू के चलते डॉग लवर्स को अपने पालतू कुत्तों की सेहत की चिंता होने लगी है। इस मौसम में इंसानों की तरह पालतू जानवरों के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होता है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर इन दिनों पालतू कुत्तों पर नजर आ रहा है। ऐसे में उनके खाने-पीने और रहन-सहन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। सुबह धूप निकलने से पहले सुबह और शाम को सूरज ढलने के बाद ही टहलाने ले जाना उचित रहेगी।
विज्ञापन


 

नगला पदी निवासी अजय बघेल ने बताया कि उनके पास जर्मन शेफर्ड हैं। जब से लू का अलर्ट हुआ है इसके खाने में बदलाव किया है। दोपहर को दूध की जगह दही और चावल दे रहे हैं। शाम को अंडों की मात्रा को कम कर दिया है। दिन में कई बार मिट्टी के बर्तन में रखा पानी पिलाते हैं। इसके साथ ही एसी वाले कमरे में रखते हैं। मधु नगर निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि उनके पास गोल्डन रिट्रीवर है। अधिक गर्मी होने पर उसके बालों को छांट दिया है। जिससे गर्मी कम लगे। उसके खाने में कच्ची रसदार सब्जियों की मात्रा बढ़ा दी है। दिन में कई बार उसे पानी पिलाया जाता है। हर समय घर के अंदर रख रहे हैं, जिससे कि वह गर्मी में बाहर न निकलकर बीमार न पड़ जाए।

 

पशु चिकित्सक विपिन यादव ने बताया कि गर्मी और लू इंसानों के साथ पालतू जानवरों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है। कई बार सही देखभाल न मिलने पर बेजुबानों में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में कुत्ते पालने वालों के लिए जरूरी हो जाता है कि वे अपने पालतू कुत्तों सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतें।

 
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी-
-सीधे धूप और लू से बचाव करें।
-धूप में घुमाने ले जाने से बचें।
-गर्म तासीर वाला खाना न दें।
-ताजा और ठंडा पानी दिन में कई बार पिलाएं।
- ठंडे स्थान पर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें