फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम का प्रकोप: बदलता मौसम पड़ रहा लोगों की सेहत पर भारी

विज्ञापन
जलि अस्पताल में कतार में खड़े मरीजों का उपचार करते- अमर उजाला चिकित्सक- अमर उजाला - फोटो : ETAH
विज्ञापन
कासगंज। बार-बार बदलता मौसम का मिजाज लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। जिला अस्पताल पर अचानक मरीजों के आंकड़े में इजाफा हो गया। 903 मरीज अपना इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंच गए। भीड़ बढ़ने से मरीजों को काफी दिक्कतें हुई।
विज्ञापन

मौसम में कभी उमस तथा कभी नमी रहने का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जगह- जगह जल भराव के हालात भी लोगों को बीमार बना रहें है। मौसम की इस मार से लोग संक्रामक रोगों की चपेट में आ रहे है। लोगों में वायरल फीवर, सर्दी, खांसी, जुकाम, उल्टी, दस्त, खाज, खुजली, फोड़ा फुंसी आदि की शिकायतें बढ़ गई है। मौसम की मार का सबसे अधिक असर बच्चों पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल पर सोमवार को 903 नए मरीज अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंचे। इनमें बच्चों की संख्या भी अच्छी खासी रही। इसी तरह से जिले के पांच सामुदायिक व दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों की भीड़ रही।
चिकित्सकों की कमी से हो रही दिक्कतें
जिले में इन दिनों मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हो गया है, लेकिन चिकित्सकों की कमी से मरीजों को दिक्कतें हो रही है। एक एक चिकित्सक को 100 से अधिक मरीज देखने पड़ रहे हैं। जिससे मरीजों को अपना इलाज कराने में काफी प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ये करे उपाय
धूप में आने के बाद तुरंत पाननी न पीए
बाजार में खुले, कटे फल आदि का न करें सेवन
पानी को उबाल कर ठंडा करने के बाद करें सेवन
शरीर की सफाई पर दें विशेष ध्यान, मच्छरों से बचाव करें
सोमवार को जिला अस्पताल पर सीजन के सबसे अधिक मरीज पहुंचे। मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जा रही। डा.राज किशोर सीएमएस
बीमारियों ने पसारे पांव अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या
एटा। बारिश होते ही बीमारियां पनपने लगीं हैं। इसके चलते जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लग जाती है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी एक हजार के पार पहुंच गई। मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद भी चिकित्सक समय पर नहीं पहुंचे।
बीते दिनों जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल को निरीक्षण किया था। इसके बाद अपर जिलाधिकारी अचानक अस्पताल पहुंच गए थे। उन्हें वहां कुछ चिकित्सक मौजूद नहीं मिले थे। उन्होंने सीएमएस को अस्पताल की व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रहीं हैं। सोमवार को ओपीडी एक डाक्टर के हवाले ही। बच्चे हों या बुजुर्ग सभी बीमारियों की चपेट में आ रहे है। सबसे ज्यादा मरीज बुखार व त्वचा रोग के आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें अस्पताल से समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को कई मरीज तो बिना दवा लिए ही वापस लौट गए। उनका कहना था कि जब अस्पताल में डॉक्टर ही नहीं है तो दवा किससे लें। बता दें कि बारिश के चलते इन दिनों मलेरिया, डायरिया, बुखार , त्वचा, एलर्जी आदि रोगों के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस ने बताया कि स्थिति सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। मरीजों के बढ़ने के चलते दिक्कत आती है। सभी चिकित्सकों से समय पर बैठने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें