फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: मार्च के अंतिम सप्ताह में गर्मी ने आगरा का हाल किया बेहाल, पारा पहुंचा 40 के पार

Sun, 31 Mar 2024 11:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा? क्या इस बेहाल कर देने वाली गर्मी से लोगों को निजात मिलेगी या फिर तकलीफ बढ़ने वाली है? मौसम विभाग का क्या कहना है? आइए जानते हैं… 
 
 
विज्ञापन
तेज धूप और गर्मी से बच्चे को बचाने का प्रयास करती महिला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मार्च के अंतिम सप्ताह में गर्मी से हाल बेहाल है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। तेज धूप ने मई की गर्मी का अहसास कराया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले सप्ताह में भी तापमान में गिरावट के आसार नहीं है। रविवार को बादल छाएंगे मगर गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन


ग्रामीण अंचल के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को ओले और बारिश के बाद भी तापमान में गिरावट नहीं दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा।
इससे दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो गया। घरों में लोगों ने एसी, पंखे और कूलर चालू कर दिए। ताजमहल में दोपहर में सन्नाटा पसर गया। सुबह और शाम पर्यटकों की भीड़ रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन भी कमोवेश ऐसा ही मौसम रहेगा। अधिकतम पारा 40 के आसपास बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन





तापमान
अधिकतम 38.0
न्यूनतम 23.0
सूर्योदय 6:10 बजे
सूर्यास्त 6:34 बजे
एक्यूआई 124
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें