फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: यूपी के आगरा में चरम पर गर्मी, सीजन की सबसे गर्म रात... पारा @25.9; अगले तीन दिन के लिए अलर्ट

Sun, 28 Apr 2024 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में अब पारा झुलसाने लगा है। गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन
गर्मी से बचने की जुगत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दिन के साथ अब रात में भी गर्मी बढ़ रही है। आमजन परेशान हैं। न्यूनतम तापमान बढ़ने से सुबह का सुहाना मौसम भी गर्मी की चपेट में है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन की सबसे गर्म रात रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की है। साथ ही लू की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


गर्मी धीरे-धीरे प्रचंड रूप ले रही है। शाम को हवा चलने से शहरवासी राहत महसूस कर रहे थे लेकिन हवा बंद होने के बाद न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई। यह 23.9 से बढ़कर 25.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि अधिकतम तापमान में आंशिक कमी दर्ज की गई। यह 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से निकली कड़क धूप ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने रविवार से मंगलवार तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन


आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 43
न्यूनतम तापमान-26
सूर्योदय- 5:42
सूर्योस्त- 6:48
एक्यूआई- 52
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें