फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मरीज को आया हार्ट अटैक, बंद मिलीं दिल की नसें, एसएन मेडिकल काॅलेज में पहली बार डाले गए दो स्टेंट

Thu, 06 Feb 2025 10:07 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एसएन मेडिकल काॅलेज में 27 जनवरी को कैथ लैब शुरू हुई, इसमें छह की एंजियोप्लास्टी हो चुकी है।  कैथ लैब में पहली बार हृदयाघात के मरीज के दो स्टेंट डाले गए।
 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल काॅलेज में इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के कैथ लैब में पहली बार हृदयाघात के मरीज के दो स्टेंट डाले गए। उसकी दोनों नसें बंद थीं। सालभर पहले भी उसे एक स्टेंट डाला गया था। एंजियोप्लास्टी के बाद अब मरीज की हालत ठीक है। कैथ लैब में अब तक छह मरीजों की सर्जरी हो चुकी है।
विज्ञापन


हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बसंत गुप्ता ने बताया कि फतेहाबाद रोड निवासी 52 साल के व्यक्ति को हृदयाघात हुआ। परिजन उसे इमरजेंसी ले आए। यहां ईसीजी से पता चला कि एक नस शत प्रतिशत और दूसरी 90 फीसदी बंद है। परिजन से पता चला कि एक साल पहले भी एक स्टेंट पड़ा था, वह भी पूरी तरह बंद था। इसके चलते स्टेंट के अंदर दो स्टेंट डालने पड़े।

अब छह सप्ताह बाद दूसरी नस में स्टेंट डाला जाएगा। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि 27 जनवरी को कैथ लैब शुरू हुई, इसमें छह की एंजियोप्लास्टी हो चुकी है। इसमें से चार मरीज आयुष्मान लाभार्थी हैं, जिनकी सर्जरी निशुल्क हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें