फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कंगना रणौत के खिलाफ राष्ट्रद्रोह वाद में सुनवाई टली, अब 29 अगस्त की दी गई तारीख

Thu, 21 Aug 2025 09:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

राष्ट्रद्रोह वाद में सांसद कंगना रणौत के केस में सुनवाई नहीं हो सकी।  अगली सुनवाई विशेष न्यायाधीश (एमपी/ एमएलए) लोकेश कुमार की कोर्ट में 29 अगस्त को होगी। 
विज्ञापन
सांसद कंगना रणौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ राष्ट्रद्रोह वाद में बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अगली सुनवाई विशेष न्यायाधीश (एमपी/ एमएलए) लोकेश कुमार की कोर्ट में 29 अगस्त को होगी। 
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने बताया कि कंगना के खिलाफ दायर रिवीजन में बुधवार को बहस होनी थी। कंगना रणौत की तरफ से स्थानीय अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता व्यस्त होने की वजह से नहीं आ सकी हैं। अगली तारीख की मांग की। अब 29 अगस्त को सुनवाई होगी।

कांग्रेस नेताओं के केस में 25 अगस्त को होगी बहस
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहित तीन नेताओं के केस में बुधवार को विशेष न्यायाधीश (एमपी/ एमएलए) लोकेश कुमार कोर्ट में बहस नहीं सकी। 25 अगस्त को बहस सुनी जाएगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस विधान मंडल दल के पूर्व नेता एवं पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और पूर्व एमएलसी विवेक बंसल के विरुद्ध अपील में 25 अगस्त की तारीख नियत कर दी गई है। बुधवार को तीनों नेता अदालत में हाजिर नहीं हो सके। उनकी तरफ से अधिवक्ता ने अदालत में हाजिरी मॉफी प्रार्थनापत्र अदालत में पेश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें