फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सांसद कंगना रणौत के मामले में 22 सितंबर को होगी सुनवाई, किसानों पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप

Sun, 06 Sep 2026 07:36 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

किसानों पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में भाजपा सांसद कंगना रणाैत के खिलाफ आगरा के कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में अब 22 सितंबर को अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन
सांसद कंगना रणाैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद कंगना रणौत के खिलाफ दायर वाद में शनिवार को एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। वादी पक्ष ने बहस करने के लिए समय की मांग की। अब 22 सितंबर को अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन


पिछली तारीख पर अदालत ने कंगना रणौत को तलब कर बयान दर्ज कराने वाली याचिका खारिज कर दी थी। राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 2024 को सांसद कंगना रणौत के खिलाफ अदालत में वाद दायर किया था। 

आरोप लगाया कि सांसद ने 26 अगस्त 2024 को अपने बयान में किसानों पर अपमानजनक टिप्पणी की। जिससे उनकी और लाखों किसानों की भावनाएं आहत हुईं। महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें