फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे मूर्तियां होने का मामला: कोर्ट में नहीं पेश हुए दोनों पक्षकार, सुनवाई टली

Wed, 31 May 2023 01:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे मूर्तियां होने के मामले में कोर्ट में सुनवाई टल गई। दरअसल दोनों पक्षकार कोर्ट में नहीं पेश हुए। अब 11 जुलाई को कोर्ट इस पर सुनवाई करेगी। 
विज्ञापन
जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे मूर्तियां होने का मामला, सुनवाई टली - फोटो : अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे मूर्तियां दबी होने के मामले में बुधवार को सुनवाई टल गई। इस दिन दोनों पक्षों के नोटिस तामील नहीं हुए। कोर्ट ने इस पर अगली सुनवाई के लिए अब 11 जुलाई की तारीख तय की है। मामले में कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने याचिका दायर की थी। 

दोनों पक्षों को भेजा गया था नोटिस

कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे श्रीकृष्ण की मूर्ति होने का दावा किया है। मामले में उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा ट्रस्ट बनाया है। इसकी ओर से बीती 11 मई को अदालत में याचिका दायर की गई। साथ ही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी, छोटी मस्जिद, दीवान ए खास, जहांआरा मस्जिद, आगरा किला, सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ, उत्तर प्रदेश और श्रीकृष्ण सेवा संस्थान को नोटिस भेजा गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- पूर्व सपा विधायक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: प्रशासन ने 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क की, भाई की जमानत

दोनों पक्ष कोर्ट में नहीं पहुंचे

इस पर दोनों पक्षों सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश और श्रीकृष्ण सेवा संस्थान को नोटिस भेजे गए थे। कोर्ट ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर 31 मई को अपना जवाब दखिल करने के लिए बुलाया था। बुधवार को अदालत में इस पर सुनवाई होनी थी। लेकिन दोनों पक्षों में सो कोई उपस्थित नहीं हुआ। इस पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए 11 जुलाई की अगली तारीख तय की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें