फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेशर्मी की हद है: चना जोर गरम पर ठुमके लगाती रही महिला स्वास्थ्यकर्मी, ताली बजाकर आनंदित होते रहे सीएमओ

Sat, 13 May 2023 07:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी सीएमओ का कार्यकाल पूरा होने पर एक जश्न का आयोजन किया गया, जिसका एक वीडियो वायरल हुआ है।
 
विज्ञापन
डांस करती महिला स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक तरफ जहां सीएमओ सीएचसी और पीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने का दावा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी मौजूदगी में महिला स्वास्थ्यकर्मी फिल्मी गानों पर नृत्य कर रही हैं और सीएमओ तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। इस घटना का वीडियो शुक्रवार की शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में गानों पर अलग-अलग स्वास्थ्यकर्मी नृत्य करती हुईं नजर आ रही हैं, जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

एक तरफ जहां जिले के अधिकारी कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हैं। सभी कर्मचारी पसीना बहा रहे हैं, वहीं जनपद मैनपुरी के स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारी अपनी स्वास्थ्य कर्मचारी महिलाओं से डांस करा कर तालियां बजाने में मस्त हैं। मामले का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

जनपद मैनपुरी में तैनात स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ का 31 तारीख को विभाग में कार्यकाल पूरा हो रहा है, जिसके चलते उनके कुछ चाहने वालों ने उन्हें खुश करने के लिए जश्न का आयोजन किया था। 

बेशर्मी की हद तो तब पार हो गई कि एक अस्पताल में पहुंचने पर उनके लिए इस तरह जश्न की तैयारियां हुईं कि जैसे वह इंद्रलोक के राजा हों और उनके सामने अप्सराएं नृत्य के लिए आ रही हों। अपने पद और पद की गरिमा को इस तरह भूले कि अपने कर्मचारी को सामने फूहड़ भरे गानों पर नचाने के साथ तालियां बजाकर और वीडियो भी बनाने लगे। जिनके हाथों से रोगियों की देखरेख होनी है, उन्हें अपने अधिकारियों को खुश करने के लिए नृत्य करना पड़ रहा है। साथ ही उनके साथ बैठे लोग तालियां बजाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

सीएमओ मैनपुरी की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई और मामले का वीडियो वायरल हो गया। जनपद के लोग व अन्य संगठन के लोग महिला मंडल इस मामले को लेकर काफी नाराज हैं साथ ही सीएमओ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही उन्हें जेल भिजवाने के साथ तत्काल उन्हें निलंबित कराए जाने की मांग उठने लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें