फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट के कार्य बहिष्कार से प्रभावित हुई स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पिछले 10 दिनों से चल रहा डिप्लोमा फार्मासिस्टों का आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने सोमवार को सुबह आठ बजे से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान जिले भर के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। कई अस्पतालों से मरीज बिना उपचार के ही लौट गए।
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन चार दिसंबर से अपनी 20 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष डॉ. नेत्रपाल सिंह यादव ने धरना प्रदर्शन में कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर वे लोग शांतिप्रिय ढंग से आंदोलन कर रहे हैं। 16 दिसंबर तक यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 17 दिसंबर से संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
जिला मंत्री शिवमंगल सिंह ने जिला अस्पताल मे प्रदर्शन करते हुए कहा कि एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से 20 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की। उनकी मांग है कि सीएचओ में फार्मासिस्ट की नियुक्ति की जाए। उपकेंद्र पर पदों का सृजन सहित अन्य सभी मांगों को शीघ्र पूरा करे। जिला अस्पताल में कार्य बहिष्कार के दौरान मरीजों को उपचार और दवाइयों के लिए भटकते हुए देखा गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उदय प्रताप सिंह, असलम सिद्दीकी, रामवीर सिंह, सूरज पाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, पंकज यादव, रमनलाल, संदीप जैन, विमलेश कुमार, विदेश कुमार, विनोद शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें