फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए पीआईसीयू में जुटाए संसाधन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए जिला प्रशासन ने संसाधनों को जुटाना शुरू कर दिया है। शासन के निर्देश पर स्थापित किए गए पीआईसीयू (पीडियाट्रिक आईसीयू) में व्यवस्थाएं बढ़ाई जा रही हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. आरके सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्ति किया गया है। मंगलवार को पीआईसीयू में वेंटीलेटर के साथ ही ऑक्सीजन की व्यवस्था की है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को खतरा अधिक बताया जा रहा है। इसे देखते हुए शासन स्तर से ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शासन के निर्देश पर पिछले सप्ताह पुराने जिला महिला अस्पताल में पीआईसीयू की स्थापना कराई गई थी। यहां सारी व्यवस्थाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग को दी गई है।
डॉ. अरविंद कुमार गर्ग ने वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. आरके सिंह को पीआईसीयू का नोडल अधिकारी नियुक्ति करते हुए व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं। मंगलवार को पीआईसीयू में आठ वेंटीलेटर डलवाए गए। इसके साथ ही सामान्य वार्ड में भी 10 बेड की व्यवस्था की गई है। नोडल अधिकारी ने बताया कि पीडियाट्रिक वार्ड में सारी भौतिक व्यवस्थाओं को पूरा करने के साथ ही जरूरी दवाइयां और उपकरण खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन

पीआईसीयू में व्यवस्थाएं तेजी से की जा रही हैं। वेंटीलेटर के साथ ऑक्सीजन की व्यवस्था कर दी गई है। शीघ्र ही अन्य जरूरी उपकरण और दवाइयां आदि की खरीदारी की जाएगी। -डॉ. आरके सिंह, नोडल अधिकारी पीआईसीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें