फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्स सहित कोरोना के 18 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार को कुरावली में तैनात स्टाफ नर्स सहित कोरोना के 18 नए केस मिले। इसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3291 पहुंच गई है। इसमें 3105 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 52 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 134 लोगों का अलग-अलग स्थानों पर उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुरावली में तैनात एक स्टाफ नर्स कोरोना संक्रमित मिली। शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर, कृष्णा नगर, राधा रमन रोड, रघुराजपुरी में एक, जागीर और किशनी नगर में दो-दो कोरोना संक्रमित मिले। इसके अतिरिक्त बेवर, घिरोर, ममशेरपुर, झंडापुर, गुलरियापुर, चतुरीपुर, किशनी तहसील, अंजनी और अंगदपुर में एक-एक कोरोना संक्रमित पाए गए। 14 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है जबकि चार को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
कुरावली में 108 की हुई जांच
कुरावली। शुक्रवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 108 लोगों की कोरोना जांच की गई। 60 लोगों की एंटीजन कार्ड से जांच की गई, जबकि 48 के नमूने लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए। इस दौरान डॉ. मुनींद्र सिंह चौहान, डॉ. जगतबंधु, स्वास्थ्यकर्मी सत्यजीत, किशनपाल, दिलीप कुमार, दीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें