फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल खेल में मासूम ने निगला कांच, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। गिहार बस्ती में तीन साल की मासूम ने खेल-खेल में कांच निगल लिया। आगरा ले जाते समय बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की गिहार कॉलोनी निवासी अमरेश गिहार की तीन वर्षीय पुत्री खुशी बृहस्पतिवार को घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान उसके हाथ में कांच का टुकड़ा आ गया। इसे बच्ची ने निगल लिया। कुछ ही देर बाद बच्ची की हालत बिगड़ी तो परिजन अस्पताल ले गए। वहां से आगरा ले जाने की बात कही गई। आगरा ले जाते समय खुशी की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही बच्ची के शव को दफना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें