फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से आई टीम ने पांच स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
18एमएनपी-04-सौ शैया अस्पताल में जांच करती लखनऊ से आई टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। लखनऊ से आई टीम ने मंगलवार को जिले के पांच स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासन से संचालित कार्यक्रमों में अनियमितता मिलने पर नाराजगी जताई और सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लखनऊ से आई तीन सदस्यीय तकनीकि सहायकों की टीम ने राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, नेशनल एड्स कंट्रोल प्रोग्राम, बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। टीम ने सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचकर जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि कर्मचारियों के बायो वेस्ट को सही डिब्बे में नहीं डाला जा रहा है। इस पर चेतावनी दी कि संबंधित डिब्बे में ही कचरा डाला जाए। इसके बाद यह टीम जिला महिला अस्पताल पहुंची। यहां भी टीम के सदस्यों ने इन कार्यक्रमों से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गीले कचरे वाले डिब्बे में सूखा कचरा पाए जाने पर नाराजगी जताई और चेतावनी दी।
इसके बाद टीम के सदस्य सीएचसी सुल्तानगंज पहुंचे। सुल्तानगंज में निरीक्षण के दौरान गंदगी मिली जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिए। टीम के सदस्यों ने सुल्तानगंज के सब केंद्र दलीपपुर कैलई व नगला सेमर का भी निरीक्षण किया। यहां बायो मेडिकल वेस्ट में लापरवाही पर नाराज हुए। निरीक्षण के दौरान लखनऊ से आई टीम के सदस्य रामकुमार श्रीवास्तव, हेमंत नेगी, राहुल कुमार सिंह, डॉ. अनिल यादव, मलेरिया इंस्पेक्टर विवेक कुमार राजपूत, अजीत कुमार, डॉ. सत्यप्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें