फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, अवैध क्लीनिक में संचालित ओटी सीज

Mon, 18 Aug 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
 घिरोर स्थित कामिनी हॉस्पिटल की ओटी सील करने के बाद मौजूद नोडल अधिकारी।  - फोटो : घिरोर स्थित कामिनी हॉस्पिटल की ओटी सील करने के बाद मौजूद नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
मैनपुरी। घिरोर में संचालित अवैध क्लीनिक में 14 अगस्त को महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को क्लीनिक में संचालित ओटी सील कर दी। संचालक को नोटिस जारी कर मंगलवार को अपना जवाब देने को कहा है। नोडल अधिकारी ने नगला मंशा पहुंचकर पीडि़त के परिजनों से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन

भोगांव थाना क्षेत्र के गांव सुलखनपुर निवासी गोविंद की 26 वर्षीय गर्भवती पत्नी अंजू रक्षाबंधन त्योहार पर मायके घिरोर क्षेत्र के गांव नगला मंशा आई हुई थी। 14 अगस्त की सुबह अचानक रक्तस्राव होने के कारण अंजू की हालत बिगड़ी तो परिजन कस्बा घिरोर में संचालित कामिनी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां मौजूद डाक्टर द्वारा दो बजे के करीब उनका गर्भपात किया गया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। डाॅ. अंजू और उनके परिजन को अपनी कार से मैनपुरी जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल में जांच के बाद डाक्टरों ने अंजू को मृत घोषित कर दिया।
परिजन ने कामिनी हॉस्पिटल के डाक्टर पर गर्भपात करने में लापरवाही का आरोप लगाकर सीएमओ से कार्रवाई की मांग की। शिकायत पर सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता ने पंजीकरण के नोडल अधिकारी डा. सुरेंद्र सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। सोमवार को नोडल अधिकारी नगला मंशा पहुंचे यहां मृतका के पिता व अन्य परिजन के बयान दर्ज किए। इसके बाद वह कामिनी हॉस्पिटल पहुंचे। यहां संचालक से पंजीकरण और महिला को दिए गए इलाज संबंधी अभिलेख मांगे तो वह कुछ दिखा नहीं सका। इस पर नोडल अधिकारी उक्त क्लीनिक की ओटी सील कर दी। नोटिस देकर संचालक को मंगलवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचकर जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन




शिकायत पर जांच कराई गई है। कामिनी हॉस्पिटल विभाग में पंजीकृत नहीं है। सोमवार को ओटी सील की गई है। यदि संचालक आज नोटिस का जवाब देने नहीं आता है तो संबंधित हॉस्पिटल को पूर्ण रूप से सील कराकर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। - डाॅ. आरसी गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें