फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: पत्नी-बच्चों संग ससुराल आया पाकिस्तानी युवक, स्वास्थ्य विभाग ने लिए सैंपल

Sat, 14 Mar 2020 06:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

पाकिस्तान के कराची निवासी युवक की ससुराल एटा के मारहरा में है। वो गत 10 मार्च को पत्नी और दो बेटों के साथ 10 मार्च को पाकिस्तान से अपनी ससुराल आया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा आए पाकिस्तान के दंपती और उनके दो बच्चों का जिला अस्पताल में शनिवार को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दंपती और बच्चों के ब्लड सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजे हैं। ये लोग 14 दिन तक चिकित्सकों की निगरानी रहेंगे। 
विज्ञापन


उधर, जिले का एक युवक और युवती हाल ही में इंडोनेशिया से लौटे हैं। इसकी जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घरों पर पहुंची, लेकिन वे नहीं मिले। युवती गुड़गांव में और युवक गौतमबुद्ध नगर में रहता है। स्वास्थ्य विभाग ने वहां के सीएमओ को पत्र से अवगत करा दिया है।

पाकिस्तान के कराची निवासी युवक की ससुराल एटा के मारहरा में है। वो 10 मार्च को अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ 10 मार्च को पाकिस्तान से मारहरा में अपनी ससुराल आया था। विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए दंपती के सैंपल भेजे

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम कस्बा पहुंची और दंपती व उनके बच्चों में कोरोना वायरस की जांच के लिए नमूने लिए। दंपती के अनुसार वो पूरी तरह स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि दंपती की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मारहरा प्रभारी डॉ. सोएब ने बताया कि पाकिस्तानी दंपती और उनके बच्चों की जांच कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत की गई है। जांच रिपोर्ट आने पर ही बता पाएंगे दंपती और बच्चे स्वस्थ हैं। 

इंडोनेशिया लौटे युवक-युवती की तलाश

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि को केंद्र सरकार से आए पत्र से पता चला कि दो और लोग हाल ही में इंडोनेशिया से आए हैं। इसमें एक युवती इंद्रपुरी और युवक अवागढ़ का बताया गया। 

टीम जब बताए गए पते पर पहुंची तो पता चला कि युवती इंडोनेशिया से आई तो है पर वो गुड़गांव में रहती है, जबकि अवागढ़ निवासी युवक गौतमबुद्धनगर में रह रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने वहां के सीएमओ को पत्र से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें