फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: स्वास्थ्य विभाग ने एक और अस्पताल किया सील, पंजीकरण के बिना हो रहा था संचालित

Sat, 08 Oct 2022 09:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आर मधुराज अस्पताल में हुए अग्निकांड के बाद स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों का सर्वे कर रहा है। शनिवार को एक और अस्पताल सील कर दिया। जबकि पांच अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को अस्पतालों में सर्वे करने के साथ कार्रवाई भी की। देवरी रोड स्थित नारायण हॉस्पिटल बिना पंजीकरण के संचालित पाया गया। अस्पताल में एक मरीज भर्ती था। मरीज को शिफ्ट करके अस्पताल को सील कर दिया गया। वहीं, पांच अस्पतालों को कमियां या अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। 

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि देवरी रोड स्थित अनीता हॉस्पिटल की ओर से पंजीकरण के लिए आवेदन किया गया है। अभी तक पंजीकरण मिला नहीं है। बावजूद इसके अस्पताल में मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है। 

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में चार मरीज भर्ती मिले, उनको दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया। देवरी रोड पर स्थित शास्त्री हॉस्पिटल को भी संचालित किया जा रहा था, हालांकि कोई मरीज नहीं मिला। दोनों अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है। बिना पंजीकरण के मरीज भर्ती न करने के निर्देश दिए गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बेसमेंट में भर्ती पाए गए मरीज 

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि शमसाबाद रोड स्थित दया और गणेश हॉस्पिटल में बेसमेंट में मरीज भर्ती पाए गए। मरीजों को शिफ्ट कराकर दोनों अस्पतालों के बेसमेंट को सील कर दिया गया। वहीं, पुष्पा अनुज हॉस्पिटल में बीएएमएस की डिग्री धारक डॉक्टर प्रैक्टिस कर रहा था इसे नोटिस जारी किया गया। 

जेएस हॉस्पिटल के पास प्रदूषण की एनओसी नहीं थी और आग बुझाने के भी इंतजाम ठीक नहीं पाए गए, इसे भी नोटिस दिया गया है। शमसाबाद रोड पर गीतांजलि हॉस्पिटल को सील किया गया था, इसके संचालक ने राधे कृष्णा नाम से अस्पताल संचालित करता पाया गया, इसे भी नोटिस जारी किया गया है।    

दो दिन में 144 अस्पतालों का सर्वे किया 

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दो दिन में 144 अस्पतालों का सर्वे किया है। अस्पतालों में कमियां मिल रही हैं। मानक के अनुरूप भवन न आग बुझाने के इंतजाम मिल रहे हैं। टीमें सीएमओ कार्यालय में सूचना दे रही हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को टीमों ने 62 और शनिवार को 82 अस्पतालों का सर्वे किया। 

अभी अस्पतालों की सूचना एकत्रित कराई जा रही है। इसके बाद सत्यापन कराया जाएगा। एकत्रित सूचनाओं के आधार पर रिपोर्ट बनाकर एडीए, नगर निगम, अग्निशमन विभाग व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सूची दी जाएगी। सत्यापन के दौरान अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 20 टीमें अस्पतालों का निरीक्षण कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें