फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बढ़ते तापमान के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Fri, 04 Apr 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बना ओआरएस वितरण काउंटर ।
विज्ञापन
कासगंज। बढ़ते तापमान के बीच गर्मी के असर से प्रभावित लोग चिकित्सकों के पास पहुंचने लगे हैं। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल में अलग से ओआरएस काउंटर बना दिया गया है। इसके अलावा मरीजों का भर्ती करने के लिए वार्ड भी बनाया है।शुक्रवार को दोपहर के समय तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया। आगे इसमें और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। तेज धूप का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। प्रतिदिन 25 से 30 मरीज चक्कर आने, डिहाइड्रेशन की चपेट में, बीपी की समस्या, थकान महसूस होने आदि की समस्या लेकर मरीज आने लगे हैं। गर्मी की वजह से सेहत प्रभावित होने वाले मरीजों का आना शुरू हो जाने के बाद जिला अस्पताल पर मरीजों को राहत देने के लिए व्यवस्थाएं बनाई गई है। जिला अस्पताल में एक वार्ड आरक्षित कर दिया गया। इसके अलावा एक काउंटर पर ओआरएस घोल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें