फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 3170 लोगों के लगाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के 70 केंद्रों पर सोमवार को कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण कराया गया। देर शाम तक चले कार्यक्रम के दौरान 3170 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. एके पांडेय अपनी टीम के साथ भ्रमण पर रहे। सीएमओ ने कहा कि सप्ताह में तीन दिन टीकाकरण कराया जा रहा है। अब बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है। शासन ने बचाव के लिए टीकाकरण शुरू किया है। लेकिन जिले के लोग टीकाकरण में रुचि नहीं ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 187000 लोग 60 साल से ऊपर के हैं। द्वितीय चरण के दौरान जनपद में 46840 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन अभी तक मात्र 5962 लोगों ने ही टीकाकरण कराया है। सीएमओ ने जनपद के 60 साल से अधिक उम्र के लोगों से अपील की है कि वे टीकाकरण कराकर अपना जीवन सुरक्षित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें