फिरोजाबाद। जलेसर रोड पर 10 एकड़ भूमि को जिला अस्पताल के लिए चिह्ति कर लिया है। इसके लिए डीएम के माध्यम से राजस्व विभाग लखनऊ को जमीन अधिग्रहण के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है। सीएमओ एवं प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने भी जगह का निरीक्षण कर लिया है। जमीन अधिग्रहण के बाद जिला अस्पताल बनने का कार्य शुरू हो जाएगा।
राजकीय स्वशासीय मेडिकल कालेज बनने के बाद जिला अस्पताल को भी इसमें शामिल कर लिया गया। इसके बाद जिला अस्पताल की कमी खलने लगी। कर्मचारियों ने भी जिला अस्पताल को मेडिकल कालेज में शामिल न किए जाने के लिए आंदोलन किए। जनप्रतिनिधियों ने भी जिला अस्पताल बनाने की बात शासन तक पहुंचाई। सीएमओ को पत्र भेजकर 10 एकड़ जमीन चिन्हांकन करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन ने जिला अस्पताल के लिए भूमि तय कर ली है। नया जिला अस्पताल जलेसर रोड स्थित दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में पीछे खाली पड़ी भूमि पर बनाया जाएगा। चूंकि यह भूमि राजस्व विभाग की है, इसलिए जिला प्रशासन भूमि अधिग्रहण करने के लिए लखनऊ राजस्व विभाग को पत्र भेजा है। स्वीकृति पत्र आने के बाद ही चिकित्सा स्वास्थ्य को जिला अस्पताल बनवाने के लिए प्रस्ताव भेजेगा। जिला अस्पताल बनने से टूंडला, नारखी क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा।
शासन ने जिला अस्पताल बनाने के लिए 10 एकड़ भूमि मांगी थी। भूमि को जलेसर रोड पर दाऊदयाल स्टेडियम के पीछे चिन्हांकित कर लिया है। डीएम के माध्यम से प्रस्ताव भेज रहे हैं।
डा. एसके दीक्षित, सीएमओ
मेडिकल कालेज में बार्ड ब्वाय की भर्ती के लिए साक्षात्कार चल रहे हैं। इन दिनों मेडिकल कालेज में भीड़ लग रही है। चयनित संस्था के नाम भेजे गए हैं। सिर्फ उनके ही साक्षात्कार लिए जा रहे हैं।