100 से अधिक विदेशी नहीं हुए चिह्नित
ताजनगरी में पिछले 15 दिनों में करीब 150 विदेशी आए हैं। जिनमें 40 की जांच हो चुकी है। तीन की रिपोर्ट नहीं आई। 37 विदेशी जांच में नेगेटिव मिले हैं। इनके अलावा 100 से अधिक विदेशी नागरिक ऐसे हैं जो चिह्नित नहीं हो सके। ये जिन होटलों में ठहरे थे वहां से बिना बताए निकल गए। इनकी जांच भी नहीं हो सकी है। ऐसे विदेशियों को ट्रैस कर जिन जिलों में वह गए हैं वहां सूचना भेजी जा रही हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सभी होटलों को विदेशियों की सूची बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इनकी स्पॉट पर सैंपलिंग की जा रही है।
ताजमहल पर हो रही सैंपलिंग
ताजमहल, आगरा किला, कैंट रेलवे स्टेशन, खेरिया एयरपोर्ट और आईएसबीटी पर आने वाले विदेशियों की सैंपलिंग शुरू हो गई है। ओमिक्रॉन से बचाव के लिए आयुक्त अमित गुप्ता ने सैंपलिंग बढ़ाने के साथ-साथ टीकाकरण अभियान में गति लाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए हैं।
यहां दें सूचना
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्थापित कोविड कंट्रोल रूम 0562-2600412 पर संदिग्ध मरीजों व विदेशी नागरिकों के बारे में सूचना दी जा सकती है।
तन से दिव्यांग-हौसलों से भर रहे उड़ान: दिव्यांगता नहीं तोड़ सकी हुनरमंदों का हौसला, पढ़िए इनके जज्बे की कहानी